Hindi
06 Nov 2026
By Dr. Akshay Mitra
1 min read
7 views
दरअसल, आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी आंखों को सेहतमंद रखने के लिए न जाने कितने ही उपायों का इस्तेमाल करते हैं और कई लोग तो आंखों की तरफ ध्यान ही नहीं देते हैं, जिससे कि उनको आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लग जाती हैं। ऐसे में लोग अपनी आंखों को सुंदर भी दिखाना चाहते हैं और कमजोरी होने पर आंखों के लेंस का भी इस्तेमाल करते हैं। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अक्सर आंखों के लेंस का इस्तेमाल आंखों की अच्छे से जांच कराने और डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए, क्योंकि इससे आँखों को काफी ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ सकता है। जो आगे चलकर आपकी आंखों की रौशनी को भी बुरी तरीके से प्रभावित कर सकता है। आम तौर पर, ऐसा कई बार देखने को मिलता है, कि हम लेंस तो पहन लेते हैं, पर वातावरण में प्रदूषण और धूल-मिट्टी इतनी ज्यादा होती है, कि इससे आंखों के लेंस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में, लेंस का इस्तेमाल करते वक्त कई बातों का ख़ास ध्यान रखने की जरूरत होती है, नहीं तो आपकी आंखों को इंफेक्शन का भी सामना करना पड़ सकता है। जो लोग रोजाना अपनी आंखों में लेंस का इस्तेमाल करते हैं, उनको बहुत सी सावधानियों को बरतने की जरुरत होती है, जिसमें आंखों में इचिंग या फिर इंफेक्शन होने पर लेंस का इस्तेमाल न करें, हाथों को साफ़ रखें, मेकउप से पहले लेंस को पहने, लेंस लगाने के बाद पेंसिल आईलाइनर का ही इस्तेमाल करें, लेंस को साफ़ रखें, लेंस को निचे गिरने से बचाएं और मेकअप हटाने से पहले लेंस को निकालने जैसी सावधानियों को बरतना चाहिए। इस दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
आंखों के लेंस की देखभाल के लिए सावधानियां!
आंखों के लेंस की देखभाल करने के लिए कई तरह की सावधानियों को बरतना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, लेंस को जमीन पर बिल्कुल भी नहीं गिरने देना चाहिए। ऐसे में अगर आपका लेंस जमीन पर गिर भी जाए, तो उसे पानी से बिल्कुल भी न धोएं। इस तरह की स्थिति में केवल इसको फ्लूड या फिर सल्यूशन से ही साफ करना चाहिए। ऐसे में, लेंस का इस्तेमाल करते वक्त आपको निम्नलिखित कई तरह की बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है, जैसे कि- इचिंग या फिर इन्फेक्शन में इन का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें
- लेंस का इस्तेमाल करते वक्त हाथों को अच्छे से साफ़ करें
- मेकअप करने के बाद लेंस का इस्तेमाल न करें
- केवल पेंसिल आईलाइनर का ही इस्तेमाल करें