Hindi
06 Nov 2026
By Dr. Akshay Mitra
1 min read
10 views
आज कई शहरों में लगातार पॉल्यूशन का स्तर बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है, इससे न केवल लोगों की सेहत बुरी तरीके से प्रभावित हो रही है, बल्कि इससे आंखों को भी भारी नुक्सान झेलना पड़ रहा है। पॉल्यूशन में मौजूद धुंध, धुआं और प्रदूषित हवा के कारण लोगों को आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें जलन, दर्द, सूजन और आंखों का लाल और पीला पड़ जाना शामिल होता है। इसके साथ ही कई बार आंखों पर रेडनेस भी आ जाती है। पॉल्यूशन के दौरान आंखों से जुड़ी इन समस्याओं से अपना बचाव करने के लिए आप कुछ टिप्स को अपना सकते हैं, जिसमें आंखों को हाइड्रेट रखना, आंखों की साफ़ सफाई रखना, नियमित आंखों की जांच करवाना आदि शामिल हो सकते हैं। आइये इस लेख में इसके बारे में और जानकारी लेते हैं।
पॉल्यूशन में आंखों की देखभाल करने के टिप्स
दरअसल, पॉल्यूशन में आँखें बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती हैं, जिससे आंखों में जलन, दर्द और सूजन जैसी तरह -तरह की समस्याएं होने होने लग जाती हैं। पॉल्यूशन से अपनी आंखों को बचाने के लिए और रोजाना आंखों की देखभाल करने के लिए आप निम्नलिखित टिप्स को अपना सकते हैं, जैसे कि- आंखों को हाइड्रेट रखना
- आंखों की अच्छे तरीके से साफ़- सफाई रखना
- नियमित आंखों की जांच करवाना
- एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना